Share this article
बिलासपुर: सिरगिट्टी के वार्ड नंबर 12 में रहने वाले अजय कुमार साहू (25) अपोलो फार्मेसी में काम करते थे। उनकी पत्नी दिव्या साहू की आठ दिन पहले डिलीवरी हुई है। इसके कारण महिला अस्पताल में भर्ती है। अजय शनिवार की रात अपनी पत्नी और परिवार के सदस्यों के लिए खाना लेकर आया था। पत्नी और परिवार के लोगों को खाना खिलाने के बाद वह घर लौट रहे थे। बाइक सवार अजय व्यापार विहार स्थित रामा पोर्ट के पास पहुंचे थे। वहीं पर अजय की खून से लथपथ लाश मिली है। उसके पेट में गंभीर चोटे आईं हैं। इसके कारण पेट और अंतड़िया फट गई थी। शव मिलने की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। रविवार को पुलिस ने शव का पीएम कराया। पुलिस को हादसे के कारण की जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस की टीम आसपास के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाल रही है।
