राहुल गांधी के बयान का विरोध: दुर्गा चौक, पेंड्रा में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने पुतला फूंका

Share this article

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: 3 जुलाई 2024 दुर्गा चौक, पेंड्रा में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन राहुल गांधी के उस बयान के खिलाफ था, जिसमें उन्होंने हिंदू समाज को हिंसक और आक्रमक बताया था।

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया ने बताया कि, विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और राहुल गांधी मुर्दाबाद के खिलाफ नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला जलाकर उनसे हिंदू समाज से माफी मांगने की मांग की।

संत स्वामी परमात्मानंद गिरी जी ने कहा, “देश के संवैधानिक पद पर बैठ कर देश के बहुसंख्यक समाज को हिंसक कहना हिंसा भड़काने वाली बात है।”

विरोध प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के जिले के सभी अधिकारी मौजूद थे, जिनमें विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया, जिला सह मंत्री प्रकाश साहू, बजरंग दल ज़िला संयोजक सागर पटेल, ज़िला कोषाध्यक्ष आनंद साहू, रामजी श्रीवास, प्रिया त्रिवेदी, वैशाली पाण्डेय, पायल वैष्णव, कशिश साहू, संजना साहू, दिशा मानिकपुरी, संतोष साहू, भूपेंद्र चौधरी, देवांश तिवारी, नवीन विश्वकर्मा, प्रदीप कुमार, श्रावण, छोटू यदुवंशी, अमन गुप्ता, मौसम ताम्रकार, शुभम गुप्ता, सुजीत यादव, विशाल साहू, शैलेश जयसवाल, दीपक पटेल, राहुल पटेल, रतन विश्वकर्मा, मुकेश जयसवाल, प्रकाश केशरवानी, विष्णु चौरसिया, वीरेंद्र पंजाबी, ईश्वर सारथी, अंकित रजक, रामकुमार, सचिन पांडे, अजय साहू, हिरेंद्र सिंह, सूरज साहू, पूरन यादव, लाला राम, सुभाष, दुर्गेश अमलेश, मकरंद सिंह, आकाश शर्मा, प्रिंस पटेल, प्रकाश पटेल, उत्तम सिंह ठाकुर, दीपु कुशवाहा, चंदन सिंह, विकाश यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

यह विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी से हिंदू समाज से माफी मांगने की बात पर जोर दिया।