लाज के कमरे से व्यापारी के रुपये पार

Share this article

बिलासपुर।
झारखंड के रांची में रहने वाले व्यापारी के कमरे से चोरों ने रुपये, विदेशी घड़ी और अन्य सामान पार कर दिया। झारखंड के रांची में रहने वाले किशोर कुमार सिन्हा ने पुलिस को बताया कि वे सरकंडा स्थित कैलाश देवांगन लाज में रुके हुए हैं। सोमवार को वे लाज के कमरे को लाक कर कोनी गए हुए थे। रात करीब 11 बजे वे लाज आए। अपने कमरे का दरवाजा खोलकर वे अंदर गए तो सामान बिखरा हुआ था। बैग से 46 हजार रुपये, मोबाइल, विदेशी घड़ी और बैंक के दस्तावेज गायब थे। उन्होंने होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की। इसमें चोरों का पता नहीं चल पाया। उन्होंने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है।