एसपी रजनेश सिंह ने घायलों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन को किया सम्मानित

Share this article

बिलासपुर।
सड़क हादसे में घायल लोगों को समय रहते उपचार दिलाया या अन्य किसी तरह से उनकी मदद की। जिससे घायलों की जान बच सकी और उन्हें नया जीवन दिया जा सका। ऐसे नेकदिल इंसानों को गुड सेमेरिटन कहा जाता है और इन गुड सेमेरिटन को प्रोत्साहित करने के लिए एसपी रजनेश सिंह ने उन्हें सम्मानित किया।

एएसपी ट्रैफिक नीरज चंद्राकर ने बताया कि सड़क हादसे व अन्य दुर्घटनाओं में घायल होने वालों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने वाले और उनकी मदद करके उनकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले 10 गुड सेमेरिटन को प्रशंसा प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया है। इसके अलावा उनकी तस्वीरें शहर के चौक-चौराहों पर भी लगाई जाएंगी, ताकि दूसरे लोग भी इससे प्रेरित हो सकें और हादसों में फंसे लोगों की मदद के लिए आगे आएं।

30 मिनट गोल्डन आवर, इसमें सहायता मिलने से बच सकती है जान –
पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान चली जाती है, जिसके पीछे की मुख्य वजहों में घायलों को त्वरित सहायता नहीं मिलना होता है। जबकि सड़क दुर्घटनाओं में शुरू के 30 मिनट बहुत अहम व गोल्डन आवर होते हैं। ऐसे में कोई ‘नेकदिल इंसान’ ‘गुड सेमेरिटन’ घायलों की मदद कर जान बचाने में सहायक होते हैं। उन्हें पुलिस द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह भेद देकर सम्मानित किया गया। आगे भी अन्य मदद करने वालो को सम्मानित किया जाएगा l

इन 10 गुड सेमेरिटन को किया गया सम्मानित-
एएसपी ट्रैफिक नीरज चंद्राकर ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले 10 नेक दिल इन्सान गुड सेमेरिटन’ नागरिक में प्रेम लाल, ऋतिक भोई, छोटू साहू, कृपाराम गोपाल, असवानी दास, शिव प्रकाश, रामलाला कौशिक, कौशलेंद्र सारथी, महेन्द्र शर्मा को सम्मानित किया गया है।