15 साल से यौन शोषण, गिरफ्तार

Share this article

बिलासपुर।कोटा पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी जान-पहचान 22 साल से बाजारपारा कोटा निवासी राजेंद्र दुबे (52) से थी। वह उसके पीछे पड़ा था और प्रेम की बात कहता। करीब 15 साल पहले राजेंद्र ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ शरीरिक संबंध बनाए। वह लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा, जब वह शादी की बात करती तो वह मुकर जाता और उसके साथ गालीगलौज व मारपीट करता। उसने कई दवा उसका गर्भपात भी कराया। कई साल से दोनों की सम्पर्क में नहीं थे, इसके बाद भी वह उसे धमकाता रहा। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपित के खिलाफ धरा 294, 323, 506, 313 और एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।