होटल हैवेंस पार्क के रूम नंबर 202 में जुआ खेलते पकड़े गए रसूखदार

Share this article

बिलासपुर:
होटल हैवेंस पार्क में रूम नंबर 202 को बर्थडे पार्टी के नाम पर बुक कर जुआ खेलने वालों पर पुलिस ने छापा मारा। मनीष पंजवानी ने रूम बुक कर ‘कट पत्ती’ नामक जुआ का आयोजन किया था, जहां रुपये के दांव लगाए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से ₹2 लाख नगद और 52 पत्तों की ताश की गड्डी जब्त की।

आधी रात में मारा छापा:

बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार जिले में जुआ और सट्टा अपराधों पर कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 29 दिसंबर 2024 की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि होटल हैवेंस पार्क के रूम नंबर 202 में जुआ खेला जा रहा है। सिविल लाइन और तारबहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रात 2:10 बजे होटल में छापा मारा।

पुलिस ने 8 जुआरियों को मौके पर गिरफ्तार किया, जो रुपये की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। जुआरियों के कब्जे से ₹2 लाख नगद और 52 पत्तों की ताश की गड्डी बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी

  1. रशीद बख्श पिता के. बख्श (54), निवासी ओम नगर, जरहाभाठा, थाना सिविल लाइन।
  2. शाहिल मौर्य पिता स्व. राजेंद्र मौर्य (29), निवासी मौर्या बाड़ी, शनिचरी, थाना सरकंडा।
  3. ऋषभ शर्मा पिता पी.सी. शर्मा (35), निवासी रामा ग्रीन सिटी, सरकंडा।
  4. सुमित पंजवानी पिता अशोक पंजवानी (24), निवासी कपिल नगर, सरकंडा।
  5. मनीष पंजवानी पिता श्रीचंद पंजवानी (29), निवासी धान मंडी, तोरवा।
  6. विशाल अंचनतानी पिता विजय अंचनतानी (26), निवासी डोमिनोज के सामने, सरकंडा।
  7. शरद यादव पिता बी.एल. यादव (41), निवासी चांटापारा, थाना सिविल लाइन।
  8. अभिनव तिवारी पिता स्व. कृष्ण कुमार तिवारी (40), निवासी नेहरूनगर।
  9. आकाश जीवनानी पिता गोविंद जीवनानी (36), होटल हैवेंस पार्क के मालिक।
  10. मुकेश कुमार निषाद पिता कार्तिक राम निषाद (26), होटल हैवेंस पार्क का मैनेजर।

कानूनी कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम की धारा 3(2) और 4 के साथ-साथ संगठित अपराध के तहत बीएनएस की धारा 112(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

होटल पर पहले से थी निगरानी

होटल हैवेंस पार्क के बार को एक दिन पहले ही आबकारी विभाग ने नियमों के उल्लंघन के कारण सील किया था। इसके बावजूद होटल के कमरे में जुआ आयोजित किया गया।