Share this article
बिलासपुर: बिजौर में रहने वाली एक महिला प्रतिदिन गोबर उठाने के लिए एक खाली प्लाट में जाती थी। रोज की तरह मंगलवार को भी उसी खाली प्लाट की ओर गई थी। गोबर उठाने के दौरान महिला ने गिट्टी के ढेर के बीच एक नरमुंड देखकर गांव वालों को जानकारी दी। पुलिस ने नरमुंड जब्त कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम और डाग स्क्वायड की टीम को बुलाया, साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच में मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने गांव के बिसाहू कौशिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें बिसाहू ने पुलिस को बताया कि 11 मार्च को वह परिचित के अंतिम संस्कार में सरकंडा मुक्तिधाम गया था। वहां से वह एक नरमुंड तंत्र-मंत्र के लिए उठा लाया था। पुलिस ने उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
