लिव इन पर रहने से इन्कार करने पर प्रेमी ने कर दी युवती की हत्या

Share this article


बिलासपुर।
लिव इन में रहने से इन्कार करने पर युवक ने अपनी प्रेमिका की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक ने ही गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
कोटा अमाली निवासी गुलशन यादव (24) गांव में ही रहकर रोजी-मजदूरी करता था। उसका गांव में ही रहने वाली युवती अंजू यादव (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिवार शादी के खिलाफ थे। शादी नहीं हो पाने के कारण दोनों ने एक साथ रहने का फैसला कर लिया। दो महीने पहले वे गांव में ही एक मकान में अलग रहने लगे। इस बीच दोनों की शादी नहीं हो पाई थी। इधर युवती बिना शादी के दूसरे मकान में नहीं रहना चाहती थी। वह गुलशन पर शादी कर अपने घर में रहने की बात कह रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी होता था। इसी बात को लेकर बहस होने लगी। बार-बार विवाद से गुस्साए युवक ने घर में रखे कुल्हाड़ी से अंजू के गले में कई बार हमला किया। इससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद युवक ने ही गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी। गांव के लोगों ने हत्या की सूचना पुलिस को दी।