Share this article
बिलासपुर।
कुदुदंड में मिट्टी टीला के पास गड्डे से बचने के फेर में मैकेनिक की बाइक सामने से आ रहे मोटरसाइकिल से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल मैकेनिक को अस्पताल ले जाया गया। वहां पर डाक्टरों ने मैकेनिक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरी बाइक के चालक ने हेलमेट लगाया था। इसके चलते उसे ज्यादा चोट नहीं आई। हेलमेट लगाने के कारण उसकी जान बच गई।
कुदुदंड स्थित एसबीटी कालेज के पास रहने वाले अमन उर्फ अम्मू कश्यप महर्षि स्कूल रोड में गैरेज चलाते थे। गुरुवार की दोपहर वे अपनी बाइक से गैरेज जाने के लिए निकले थे। घर से कुछ दूर आगे जाने के बाद सामने आए गड्डे से बचने के लिए उन्होंने बाइक मोड़ दी। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई। हादसे में बाइक सवार अमन को गंभीर चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल अमन को अपोलो ले जाया गया। वहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कुदुदंड में मिट्टी टीला के पास हुए हादसे में बाइक सवार अमन की जान चली गई। वहीं, दूसरी बाइक के चालक को मामूली चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। अमन के सिर में गंभीर चोटें आईं। दूसरी बाइक के चालक ने हेलमेट लगाया था। इसके चलते उसे ज्यादा चोट नहीं आई। हेलमेट लगाने के कारण उसकी जान बच गई।
