आश्रम के महंत पर जानलेवा हमला, भक्तों ने बचाई जान

Share this article

बिलासपुर। रतनपुर के कका पहाड़ पर काली कमली आश्रम है। यहां पर महंत श्याम सुंदर दास पूजा-पाठ कराते हैं। आश्रम की देखरेख भी वही करते हैं। शुक्रवार की शाम वे आश्रम में मौजूद थे। इसी दौरान रतनपुर में रहने वाला दारा उर्फ सुरेश गुप्ता आया। महंत ने आश्रम में हो रही चोरियों को देखते हुए उसे जाने के लिए कहा। साथ ही कुछ ही दिन पहले आश्रम से मोबाइल चोरी होने की बात कही। इस पर दारा आक्रोशित होकर गाली-गलौज करने लगा। साथ ही उसने महंत से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बीच उसने महंत पर धारदार हथियार से भी हमला किया। इसे देख आश्रम परिसर में मौजूद भावेश शुक्ला और जयदेव पांडेय ने किसी तरह हमलावर को काबू में कर लिया। हमले में महंत लहूलुहान हो गए। भक्तों ने घायल महंत को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के बाद घायल महंत ने घटना की शिकायत रतनपुर थाने में की है।