Share this article
बिलासपुर: कांग्रेस कमेटी के महासचिव सचिन पायलट के अनुमोदन पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के आदेश पर बिलासपुर नगर निगम के महापौर रामशरण यादव को कांग्रेस पार्टी ने बहाल कर दिया गया है। पार्टी ने 16 मार्च को उनका निलंबन समाप्त किया है। साथ ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी का भी निलंबन समाप्त कर पार्टी में बहाल किया गया है। मालूम हो कि विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी से संबंधित आडियो वायरल हुआ था। इसमें स्वतंत्र नेता अरुण तिवारी और महापौर रामशरण के मध्य टेलीफोनिक वार्ता हुई थी। इस टेप में महापौर के द्वारा प्रत्याशी के टिकट को लेकर होने वाले लेनदेन पर बात वायरल हुई थी। इसमें पार्टी के कई बड़े नेताओं के नाम आए थे। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने महापौर रामशरण यादव को पार्टी से बाहर कर दिया था।
