कांग्रेस नेता अकबर को जेल से फिर किया गया गिरफ्तार

Share this article

बिलासपुर।

चांटीडीह में रहने वाले व्यवसायी को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में जेल में बंद कांग्रेस नेता को पुलिस ने एक बार फिर से गिरफ्तार किया है। आरोपित कांग्रेस नेता अकबर खान के खिलाफ मकान में कब्जे की कोशिश, जान से मारने की धमकी और एट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
कांग्रेस नेता अकबर खान के खिलाफ तालापारा में रहने वाली संगीता बंजारे ने शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि मरीमाई स्थित मकान में उसका परिवार 50 साल से रह रहा है। अकबर खान और उसके साथी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश दो साल से कर रहे हैं। महिला ने पहले भी अकबर खान के खिलाफ शिकायत की है। कुछ दिन पहले अकबर खान और उसके साथियों ने महिला के घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देकर मकान खाली करने के लिए कहा। साथ ही उनसे मारपीट की गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया। जांच के दौरान एट्रोसिटी एक्ट का मामला होने पर धाराएं बढ़ाई गई। इस बीच आरोपी जेल चला गया। सिविल लाइन पुलिस ने न्यायालय से आदेश लेकर अकबर खान को गिरफ्तार किया है।