विधायक देवेंद्र यादव की उम्मीदवारी से नाराज हुए नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जगदीश कौशिक, अनशन में बैठे

Share this article

बिलासपुर। भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बिलासपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। प्रत्याशी की घोषणा के साथ ही विरोध की स्थिति भी बनने लगी है। बुधवार को एक नाटकीय घटनाक्रम के तहत बोदरी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जगदीश कौशिक देवेंद्र यादव की उम्मीदवारी का विरोध करते हुए कांग्रेस भवन परिसर में आमरण अनशन पर बैठ गए। यही नहीं दीवारों पर अपनी मांगों को चस्पा भी कर दिया है।