Share this article
बिलासपुर। ब्रेकअप से नाराज नाबालिग ने 16 साल की किशोरी को रोककर मारपीट की। इसके बाद उसने सूने मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने किशोरी को अपने युवक दोस्तों के हवाले कर दिया। उसके दोस्तों ने भी किशोरी से दुष्कर्म किया। कोतवाली थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी नाबालिग को भी गिरफ्तार कर लिया है। 16 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत मिली है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह एक निजी संस्थान में काम करती है। इसी दौरान उसकी पहचान पास के अस्पताल में काम करने वाले नाबालिग से हुई। जान-पहचान के बाद दोनों एक-दूसरे से मोबाइल पर बात करते थे। कुछ दिन पहले किशोरी ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। इससे नाबालिग नाराज था। किशोरी मंगलवार को काम पर गई थी। दिनभर ड्यूटी के बाद वह शाम को घर लौट रही थी। इसी दौरान नाबालिग ने उसे रास्ते में रोक लिया। बात नहीं करने को लेकर उसने पहले विवाद किया। इसके बाद बीच-सड़क पर ही उसने मारपीट की। मारपीट के बाद वह किशोरी को सूने मकान में लेकर गया। वहां पर उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद उसने किशोरी को अपने दो दोस्तों गोप अहिरवार और रोहित नायक के हवाले कर दिया। उन दोनों ने भी किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी रातभर युवकों के साथ रही। सुबह वह किसी तरह भागकर अपने घर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। फिर एक-एक कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
