लू लगने से एक की मौत

Share this article


बिलासपुर।
लू से पीड़ित युवक का सिम्स में उपचार चल रहा था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है। उसे गंभीर हालत में यहां भर्ती कराया गया था। लू लगने के अलावा भीषण गर्मी के कारण उल्टी-दस्त समेत अन्य समस्याओं से पीड़ित मरीज भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। ओपीडी में भी ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बिल्हा क्षेत्र के परसदा निवासी 35 वर्षीय सन्नी कौशिक रोजी मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार को अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। लू लगने के कारण उसने क्षेत्र के ही एक झोलाछाप से अपना इलाज कराया। सन्नी को राहत मिलने के बजाए उसकी तबीयत और खराब होने लगी। आनन-फानन में परिवार वालों ने उसे शनिवार की दोपहर सिम्स में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।