Share this article
बिलासपुर।
बिल्हा क्षेत्र के बरतोरी में पिता की पिटाई से नाराज किशोरी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। बिल्हा क्षेत्र के बरतोरी में रहने वाले लेखराम डहरिया किसान हैं। बुधवार की शाम वे घर पर मोबाइल में किसी से बात कर रहे थे। उनकी 14 साल की बेटी दिव्या उर्फ मुस्कान ने पिता को धीमी आवाज में बात करने के लिए कहा। इससे नाराज होकर उसने अपनी बेटी की पिटाई कर दी। पिता की पिटाई से नाराज किशोरी ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद परिजनों को इसकी जानकारी हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
