फ्रूटी लेने गई छह साल की मासूम से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

Share this article

बिलासपुर।

कोनी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी छह साल की बेटी दुकान में फ्रूटी लेने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव में रहने वाले गांव में रहने वाले एक युवक ने उनकी बेटी से छेड़खानी की। बच्ची घबराकर भागते हुए घर पहुंची। उसने अपनी मां को इसकी जानकारी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।