पुलिसकर्मियों को धक्का देकर छत से कूद गया धोखाधड़ी का आरोपी

Share this article


आईं गंभीर चोटें, कराया गया अस्पताल में भर्ती
आनन-फानन में पुलिस ने मामले के दूसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

बिलासपुर।
धोखाधड़ी के मामले में पुलिस से बचने के लिए एक आरोपी ने छत से छलांग लगा दी। उसने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर छत से छलांग लगा दी। इससे उसे गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। साथ इस मामले में शामिल उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सिरगिट्टी क्षेत्र की है और धोखाधड़ी का मामला सिविल लाइन क्षेत्र का है। बिल्हा में रहने वाले सुमित गुप्ता की सकरी में 72 डिसमिल जमीन है। जमीन मालिक ने पुलिस को बताया कि उसकी जमीन को बेचने के लिए किसी ने फर्जी दस्तावेज तैयार करा लिया है। इसके सहारे जमीन को बेचने के लिए कमल प्रसाद पटेल के द्वारा ग्राहक तलाश की जा रही है। शिकायत की जांच के लिए पुलिस ने कमल प्रसाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान उसने बताया कि जमीन के दस्तावेज सिरगिट्टी स्थित मकान में है। पुलिस की टीम आरोपी को लेकर उसके ठिकाने पर पहुंची। पहली मंजिल पर पहुंचने के बाद आरोपी ने जवानों को धक्का दे दिया। कमल पटेल भागने के फिराक में छत से कूद गया। इससे उसके पैर और सिर में चोटें आईं। जवान इसे देखकर घबरा गए। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, साथ ही घटना की सूचना अधिकारियों को दी गई। पीड़ित सुमित गुप्ता ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की, साथ ही उन्होंने सकरी थाने में भी आवेदन दिया था। शनिवार को पुलिस आरोपी को पूछताछ के लिए लेकर थाने लेकर आए थे। यहां जांच के दौरान आरोपी भागने की कोशिश में घायल हो गया। इसके बाद सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर कैलाश गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।