छत पर सूख रहे मुरकू में पड़ोसी ने मिला दिया जहर

Share this article

बिलासपुर
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का आरोप है कि उसने छत पर चावल आटे से बनाए मुरकू को सूखने के लिए रखा था। इधर पड़ोस में रहने वाली महिला ने किसी बच्चे से मंगाकर मुरकू में जहर मिला दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
सिविल लाइन क्षेत्र के कुम्हारपारा में रहने वाली सरिता देवांगन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। वे आनंद प्रजापति के मकान में किराए पर रहती हैं। ऊपर के कमरे में रीता प्रजापति किराए पर रहती हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि गुरुवार को उसने चावल आटे का मुरकू बनाकर छत पर सूखने के लिए रखा था। शाम को वह मुरकू लेने के लिए छत पर गई तो मुरकू का रंग लाल का हो गया था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने सूंघकर देखा तो पता चला कि उसमें किसी ने जहर मिला दिया है। उसने पास के दुकान संचालक से पूछताछ की तो पता चला कि रीता प्रजापति ने किसी बच्चे से रैट किलर मंगाया है। उसी ने मुरकू में जहर मिला दिया है। घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।इधर रीता प्रजापति ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात उसके पति काम से बाहर गए थे। इस दौरान वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान मकान मालिक आनंद उनके कमरे में आया। उसने मुरकू में जहर मिलाने की बात कहते हुए महिला से मारपीट की।