Share this article
बिलासपुर।
बिजली सुधार रहा लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से लाइनमैन खंभे से गिर गया। इससे सिर में गंभीर चोटें आईं, उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सरकंडा के चांटीडीह पटवारी प्रशिक्षण केंद्र के पास स्थित श्लोक विहार में रहने वाले गौतम भोई(45) बिजली विभाग में सहायक लाइनमैन था। उसकी ड्यूटी नेहरू नगर में जोन में थी। शनिवार की सुबह उसके पास काल आया कि मिनोचा कालोनी में बिजली गुल है। शिकायत पर वे मिनोचा कालोनी में बिजली सुधारने के लिए गए थे। साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर वह खंभे पर चढ़ गया। इसी दौरान उन्हें करंट का झटका लगा। इससे वे अनियंत्रित होकर खंभे से नीचे गिर गया। ऊंचाई से गिरने के कारण उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। साथियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। साथ ही घटना की जानकारी विभाग के अधिकारियों को दी। इधर डाक्टरों ने सहायक लाइनमैन को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने शव का पीएम कराया है।
