Share this article
पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर उसे किया गिरफ्तार

बिलासपुर। जिला अस्पताल में पदस्थ महिला डाक्टर द्वारा की गई खुदकुशी के मामले में पुलिस ने एक रियल स्टेट व्यवसायी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, रियल स्टेट कारोबारी की प्रताड़ना की वजह से डॉक्टर ने आत्महत्या की है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
जिला अस्पताल में पदस्थ डा. पूजा चौरसिया (31) ने तिफरा के बाबजी कालोनी स्थित अपने मायके में फांसी लगा ली थी। जांच के दौरान पुलिस ने डाक्टर की मां रीता चौरसिया का बयान दर्ज किया। जांच में पता चला कि डा. पूजा की दोस्ती सरकंडा के रघु विहार कालोनी में रहने वाले सूरज पांडेय (29) से थी। वह आए दिन पूजा से मारपीट करता था। जिस दिन पूजा ने आत्महत्या की उस दिन भी वह बाबजी कालोनी स्थित मकान में था। यहां पर दोनों का विवाद भी हुआ था। इस दौरान भी आरोपित सूरज पांडेय ने पूजा से मारपीट की थी। इसके कारण उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
