बिना बताए गायब रहने वाली नर्स हुई निलंबित

Share this article

बिलासपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ स्टाफ नर्स बिना बताए बीते एक महीने से गायब रही, जिसे कलेक्टर अवनीश शरण ने निलंबित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक लोहर्सी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स के रूप में अनिता मरावी पदस्थ थीं। लेकिन वह बिना किसी को जानकारी दिए बीते पांच फरवरी से तीन मार्च तक केंद्र नहीं पहुंची। जानकारी लेने पर भी वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं। ऐसे में मस्तूरी के बीएमओ ने इसकी जानकारी कलेक्टर अवनीश शरण को दी। ऐसे में कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित कर दिया है।