Share this article
बिलासपुर। सरकंडा के अशोक नगर में रहने वाले गणेश साहू किराने की दुकान पर काम करते हैं। होली के दिन वे अपने दोस्त समीर खान के साथ घूम रहे थे। शाम को वे अपने दोस्त को साथ लेकर होली खेलने के लिए खमतराई गए हुए थे। होली खेलने के बाद वे अपने घर लौट रहे थे। बाइक समीर चला रहा था। वे डीएलएस कालेज के पास पहुंचे थे। इसी दौरान अशोक नगर में रहने वाले सागर साहू, शिव ध्रुव और उनके साथियों ने समीर को रोक लिया। उन्होंने बातचीत करते हुए गणेश से शराब पीने के लिए रुपये मांगे। मना करने पर उन्होंने गणेश की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट होते देख समीर बाइक छोड़कर भाग निकला। युवकों ने गणेश को बाइक से उतारकर जान से मारने की धमकी दी। युवकों ने बाइक से पेट्रोल निकालकर मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया। बाइक को जलता छोड़कर युवक भाग निकले।
