सिविल सर्जन समेत आधे से ज्यादा डाक्टर मिले गायब

Share this article

एक दिन पहले निरीक्षण में कलेक्टर को 28 डाक्टर मिले थे अनुपस्थित, वेतन काटने के बाद भी नहीं सुधरे

बिलासपुर:
बेलगाम डाक्टर लापरवाही करने से बाज नहीं आ रहे हैं। एक दिन पहले ही मंगलवार की सुबह सवा नौ बजे कलेक्टर अवनीश शरण जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान वे अकेले ही ओपीडी पहुंचे और जांच किया तो सामने आया कि ओपीडी संभालने वाले 30 में से 28 डाक्टर गायब मिले थे। इसके बाद सभी अनुपस्थित डाक्टरों के एक दिन का वेतन काटते हुए उन्हें जमकर फटकार लगाया था। इसके साथ ही हर हाल में सुबह नौ बजे ड्यूटी पर पहुंचने का फरमान जारी किया। लेकिन कलेक्टर का यह फरमान 24 घंटे के भीतर ही बेअसर साबित हो गया। आलम यह रहा कि अन्य डाक्टरों के साथ खुद सिविल सर्जन भी मंगलवार की सुबह ओपीडी के शुरू होने के बाद भी नदारत मिले।