बच्चों की आई याद तो लौट आया हत्यारा

Share this article

बिलासपुर:
घरेलू विवाद पर युवक ने अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह एक चिट्ठी लिखकर भाग निकला। इस दौरान एक टीम अयोध्या रवाना किया गया। इस बीच आरोपी उज्जैन चला गया था। बच्चों की याद आने पर वह शहर लौट आया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

चकरभाठा के सनफ्लावर कालोनी में रहने वाले जितेंद्र सेठी (48) राइसमिल में बोरा सप्लाई का काम करता है। वह यहां पर अपनी पत्नी श्वेता सेठी और दो बच्चों के साथ रहता था। रविवार को वह अपने दोनों बच्चों को लेकर बिल्हा में रहने वाले भाई सुरेश के घर गया। वहां पर दोनों बच्चों को छोड़कर चकरभाठा लौट आया। सुबह से उसका घर बंद था। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी बिल्हा में रहने वाले जितेंद्र के भाई को दी। इस पर सुरेश वहां पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में मकान का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर बेडरूम में पलंग पर श्वेता की लाश पड़ी थी। जितेंद्र घर से गायब था। पास में ही एक पत्र था। इसमें उसने परेशान होकर हत्या करने की बात लिखी थी। इसके अलावा उसने अपने भाई को दोनों बच्चों का ध्यान रखने कहा था। पत्र में उसने अयोध्या जाकर आत्महत्या करने की बात लिखी थी। इस बीच उसने सरेंडर कर दिया है। पूछताछ में उसने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद वह भागकर उज्जैन चला गया था। वहां पर बच्चों की याद आने के कारण शहर लौट आया। उसने बताया कि आवेश में आकर उसने पत्नी की हत्या कर दी थी।