मायके में जिला अस्पताल की महिला डाक्टर ने कर ली खुदकुशी

Share this article

बिलासपुर: सरकंडा के अशोक नगर में रहने वाले डा अनिकेत कौशिक जिला अस्पताल में पदस्थ हैं। उनकी पत्नी डा पूजा चौरसिया (31) भी जिला अस्पताल में डाक्टर थीं। डा पूजा की मां और भाई अमेरिका में रहते हैं। मकान की देखरेख डाक्टर पूजा ही कर रही थीं। पति के ड्यूटी जाने के बाद वे रात करीब नौ बजे अपने मायके घर में पहुंची। वहां पर जाकर डा पूजा ने फांसी लगा ली। कुछ देर बाद ही डा पूजा के परिचित उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने डाक्टर की लाश फांसी पर झूलते देखकर डा अनिकेत को सूचना दी। इस पर डा अनिकेत अपने ससुराल पहुंचे। पत्नी के जिंदा होने की उम्मीद पर उन्होंने शव उताकर जिला अस्पताल लाया। यहां पर अन्य डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हे मृत घोषित कर दिया। साथ ही घटना की जानकारी सिरगिट्टी पुलिस को दी। घटना की जानकारी डा पूजा के भाई को दी गई है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि डा पूजा के पिता का कुछ दिन पहले विदेश में ही निधन हो गया था। इसके बाद से वे परेशान रहती थीं। स्वजन ने आशंका व्यक्त की है कि सदमें आकर उन्होंने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस की जांच चल रही है।