पत्नी की हत्या, चिट्ठी में लिखा- कर लूंगा आत्मदाह

Share this article

बिलासपुर: चकरभाठा के सनफ्लावर कालोनी में रहने वाले जितेंद्र सेठी राइसमिल में बोरा सप्लाई का काम करते हैं। वे यहां पर अपनी पत्नी श्वेता सेठी और दो बच्चों के साथ रहते थे। रविवार को वे अपने दोनों बच्चों को लेकर बिल्हा में रहने वाले भाई सुरेंद्र के घर गए। वहां पर दोनों बच्चों को छोड़कर चकरभाठा लौट आए। सुबह से उनका घर बंद था। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी बिल्हा में रहने वाले जितेंद्र के भाई को दी। इस पर सुरेंद्र वहां पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में मकान का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर बेडरूम में पलंग पर श्वेता की लाश पड़ी थी। जितेंद्र घर से गायब था, पास में ही एक पत्र था। इसमें उसने परेशान होकर हत्या करने की बात लिखी थी। इसके अलावा उसने अपने भाई को दोनों बच्चों का ध्यान रखने कहा था। पत्र में उसने अयोध्या जाकर आत्मदाह करने की बात लिखी थी।