Share this article
बिलासपुर: रतनपुर क्षेत्र के गढ़वट में रहने वाले मनहरण लाल बैसवाड़े रिटायर्ड नायब तहसीलदार हैं। वे अपने मकान में ताला लगाकर आठ फरवरी को बिलासपुर वाले मकान में आ गए थे। शनिवार को उनके पड़ोसी ने बताया कि उनके मकान का दरवाजा अंदर से बंद है। इस पर वे अपने पोते उत्कर्ष को लेकर गांव आए। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण उनका पोता पड़ोसी की छत से अपने घर के अंदर गया। अंदर किचन का ताला टूटा हुआ था। किचन का ताला तोड़कर चोरों ने पीतल और कांसे के बर्तन पार कर दिए थे। उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने रतनपुर थाने में घटना की शिकायत की है। रिटायर्ड अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
