Share this article
बिलासपुर: तिफरा स्थित पुलिस लाइन में रहने वाले कृष्णा महिलांगे (39) आरक्षक हैं। उनकी पोस्टिंग बिल्हा थाने में है। उनकी ड्यूटी ताला महोत्सव के दौरान मेले में लगी थी। इस पर वे पुलिस टीम के साथ 24 फरवरी को मेले में व्यवस्था संभाल रहे थे। रात करीब 11 बजे सांस्कृतिक मंच के पास कुछ बदमाश हंगामा कर रहे थे। आरक्षक ने वहां जाकर युवकों को समझाइश दी। इससे नाराज होकर एक व्यक्ति आरक्षक से उलझते हुए गाली-गलौज करने लगा। आरक्षक उन्हें समझाइश दे ही रहा था कि किसी ने पीछे से उनकी कनपटी पर डंडे से मार दिया। हमले में आरक्षक लहूलुहान होकर वहीं पर गिर गए। इससे उनके जबड़े में गंभीर चोंटे आई हैं। साथी जवान उन्हें लेकर सिम्स गए। अस्पताल में उपचार के बाद घायल आरक्षक ने घटना की जानकारी बिल्हा थाने में दी।
