Share this article
पंखिड़ा 2025 ने रचा नया कीर्तिमान
बिलासपुर:
बिलासपुर की समृद्ध संस्कृति और गरबा परंपरा ने इस वर्ष एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। आयोजक समिति के अनुसार, बिलासपुर का लोकप्रिय गरबा महोत्सव “पंखिड़ा 2025” पहली बार न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर प्रदर्शित हुआ, जिससे सभी का मान बढ़ा।
पिछले दो वर्षों से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान बन चुका पंखिड़ा, अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी चमक बिखेर रहा है। यह आयोजन हर साल फिल्मी जगत की चर्चित हस्तियों और सोशल मीडिया सितारों को आकर्षित करता है। पिछले आयोजनों में शहनाज़ गिल, एल्विश यादव, अदा शर्मा और दिव्येन्दु शर्मा (मुन्ना भैया) जैसी नामी हस्तियां शामिल रह चुकी हैं।
इस वर्ष का खास आयोजन
- तिथियां: 23 और 24 सितम्बर 2025, बिलासपुर
- 24 सितम्बर: हरियाणा के मशहूर गायक मासूम शर्मा का लाइव शो
- 23 सितम्बर: एक जानी-मानी महिला सेलिब्रिटी का विशेष आगमन (नाम शीघ्र घोषित होगा)
अंतरराष्ट्रीय गौरव
आयोजक समिति के मुताबिक, बिलासपुर के प्रजाराज्यम ग्रुप द्वारा आयोजित यह महोत्सव न सिर्फ राज्य, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का प्रतीक बन गया है। 12 सितम्बर 2025 को न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर पर पंखिड़ा की भव्य झलकियों का प्रसारण छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला ऐतिहासिक क्षण साबित हुआ।
