Share this article
बॉलीवुड हस्तियों का संदेश: नशे से बचें, सुरक्षित रहें
एसएसपी रायपुर डॉ संतोष कुमार सिंह के नशे के खिलाफ निजात अभियान का दिखने लगा असर, लोग छोड़ रहे नशा, आपराधिक गतिविधियों में भी आई कमी
रायपुर:
रायपुर पुलिस और एसएसपी डॉ संतोष कुमार सिंह द्वारा चलाया जा रहा निजात अभियान नशे, ड्रग्स, और अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ एक सशक्त अभियान बनकर उभरा है। इस अभियान को बड़े पैमाने पर समर्थन मिल रहा है, जिसमें बॉलीवुड, टीवी कलाकारों और छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है। वीडियो संदेशों और गीतों के माध्यम से ये हस्तियां नशे के खिलाफ अपील कर रही हैं और युवाओं को जागरूक कर रही हैं।
बॉलीवुड और टीवी कलाकारों का समर्थन
निजात अभियान को सपोर्ट करने वाले प्रमुख बॉलीवुड और टीवी कलाकारों में शामिल हैं:
- आशुतोष राणा
- आदित्य पंचोली
- अदा शर्मा
- प्रभु देवा
- अरबाज खान
- राजपाल यादव
- कैलाश खेर
- सुनील ग्रोवर
- हंसराज रघुवंशी
- कविता कृष्णमूर्ति
इन कलाकारों ने वीडियो संदेशों के जरिए नशे के खतरों पर बात की और युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।

छत्तीसगढ़ के कलाकारों का सहयोग
छत्तीसगढ़ के प्रमुख कलाकार भी इस अभियान का हिस्सा बने हैं, जैसे:
- अनुज शर्मा (विधायक और पूर्व अभिनेता)
- प्रकाश अवस्थी (गायक)
- ममता चंद्राकर (लोक गायिका)
- तीजन बाई (पदम विभूषण लोक गायिका)
- मोना सेन
इन सभी ने जनता से इस मुहिम का हिस्सा बनने और पुलिस का समर्थन करने की अपील की है।
जनजागरूकता की विशेष पहल
रायपुर पुलिस ने इस अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों, शहरों और गांवों में 1402 से अधिक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए हैं। साथ ही, नशे के खिलाफ स्लोगन वाली वॉल-राइटिंग और फ्लेक्स लगाए गए हैं, जिससे आम जनता को जागरूक किया जा सके।
निजात का संगीत और गीतों से जागरूकता
निजात अभियान के तहत लॉन्च किए गए रैप सॉन्ग और रंग रंग के नशा गीत युवाओं में बेहद लोकप्रिय हो रहे हैं। ये गाने नशे की खतरनाक लत को उजागर कर रहे हैं और इसे रोकने की प्रेरणा दे रहे हैं। इन गीतों के साथ जिंगल्स का भी प्रयोग किया जा रहा है, जो नशे के खिलाफ संदेश फैलाने में मददगार साबित हो रहे हैं।
लिंक: YouTube वीडियो देखें
निजात अभियान के प्रमुख आंकड़े:
- शुरुआत: फरवरी 2024
- कार्यक्रमों की संख्या: 1402+
- लोकप्रिय गीत: रंग रंग के नशा, रैप सॉन्ग
- प्रमुख सेलेब्रिटी सहयोग: 35+

एसएसपी रायपुर डॉ संतोष कुमार सिंह नें बताया कि, निजात अभियान का उद्देश्य है कि नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाकर युवाओं को इससे दूर रखा जाए और समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जाए।
